शुक्रवार, 25 सितंबर 2015

मैं न चुप हूँ न गाता हूँ - अटल बिहारी वाजपेयी

न मैं चुप हूँ न गाता हूँ 

सवेरा है मगर पूरब दिशा में 
घिर रहे बादल 
रूई से धुंधलके में 
मील के पत्थर पड़े घायल 
ठिठके पाँव 
ओझल गाँव 
जड़ता है न गतिमयता 

स्वयं को दूसरों की दृष्टि से 
मैं देख पाता हूं 
न मैं चुप हूँ न गाता हूँ |

समय की सदर साँसों ने 
चिनारों को झुलस डाला, 
मगर हिमपात को देती 
चुनौती एक दुर्ममाला, 

बिखरे नीड़, 
विहँसे चीड़, 
आँसू हैं न मुस्कानें, 
हिमानी झील के तट पर 
अकेला गुनगुनाता हूँ। 
न मैं चुप हूँ न गाता हूँ |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें